सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dhami Cabinet Expanded: Seven Out of 12 Ministers Are Those Who Left Congress to Join the BJP

Cabinet Expansion: इन नेताओं का बहुमत, 12 में से सात मंत्री ऐसे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कैबिनेट विस्तार के साथ ही चर्चा ये है कि धामी सरकार में अब बड़ी संख्या उन नेताओं की हो गई है, जिनकी राजनीतिक जड़ें कभी कांग्रेस में रही हैं।

Uttarakhand Dhami Cabinet Expanded: Seven Out of 12 Ministers Are Those Who Left Congress to Join the BJP
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

धामी कैबिनेट में अब कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले मंत्रियों का बहुमत हो गया है। सीएम समेत कुल 12 मंत्रियों में से सात मंत्री अब ऐसे हैं, जो पूर्व में कांग्रेस में रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे।

Trending Videos


चर्चा ये है कि धामी सरकार में अब बड़ी संख्या उन नेताओं की हो गई है, जिनकी राजनीतिक जड़ें कभी कांग्रेस में रही हैं। कैबिनेट में जिन पांच विधायकों को जगह दी गई है, उनमें से केवल मदन कौशिक, खजान दास तो पूरी तरह से भाजपा पृष्ठभूमि के हैं। बाकी भरत सिंह चौधरी, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा कांग्रेसी बैकग्राउंड के रहे हैं। ये बात अलग है कि ये सभी काफी समय से कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

कैबिनेट के पुराने मंत्रियों को देखें तो सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य भी कांग्रेस बैंकग्राउंड के रहे हैं। जबकि गणेश जोशी और धन सिंह रावत की पूरी तरह से भाजपा से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस वालों में से ज्यादातर मंत्री ऐसे हैं जो कि पूर्व में कांग्रेस से ही विधायक या मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed