सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Statement on Proposed Law University in Ranipokhri Included in Government Priorities

Jollygrant: रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी मामले में सीएम का बयान, कहा-सरकार की प्राथमिकता में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

शासन द्वारा रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी से संबंधित भूमि को सौंग बांध परियोजना प्रभावितों को दे दिया गया है। रेशम विभाग की करीब 6.233 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। संबंधित भूमि के सीमांकन के समय लिस्ट्राबाद में पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हंगामा हो गया। मामले में अब सीएम धामी का बयान सामने आया है।

CM Dhami Statement on Proposed Law University in Ranipokhri Included in Government Priorities
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी मामले में पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुलकर अपनी बात रखी। देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट  पर कहा कि विधि विश्वविद्यालय बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उनकी सरकार ने पहले से ही तय किया हुआ है।

Trending Videos


इस दिशा में जरूर ठोस कदम उठाए जाएंगे। कहा कि वह फैब्रिकेटेड बातें नहीं करते हैं। थोड़ा देर के लिए सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए वह कोई काम नहीं करने वाले हैं। वह ठोस काम करेंगे। कहा कि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी उन्हें सभी बातें बताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट पर खाने पीने के संचालन से जुड़ीं याचिकाएं खारिज, उच्च न्यायलय में दायर की गई थी

उसका अच्छा रास्ता और बेहतर समाधान निकाला जाएगा। राजनीति करने वालों को थोड़े दिन राजनीति करने दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी विस्थापित और बांध विस्थापितों की भी अपनी प्राथमिकताएं हैं। इस पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed