{"_id":"69bd4b7f173d176e62020a00","slug":"uttarakhand-dhami-cabinet-expanded-new-ministers-assigned-personal-staff-immediately-upon-taking-oath-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। स्टाफ की तैनाती भी मंत्रियों के शपथ ग्रहण करते ही हो गई है।
आदेश जारी
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
शपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।
Trending Videos
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को निजी स्टाफ के रूप में गोपाल नयाल मिले हैं। वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव गोपाल नयाल वर्तमान में सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम के साथ थे। कैबिनेट मंत्री खजानदास को निजी स्टाफ के रूप में हरीश कुमार दिए गए हैं। वरिष्ठ निजी सचिव हरीश अभी तक अपर सचिव वंदना के साथ थे। वहीं, वरिष्ठ निजी सचिव विजय पाल को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का निजी स्टाफ बनाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी सचिव राजकुमार पाठक को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ लगाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव झरना कमठान के साथ थे। उधर, निजी सचिव अमित कुमार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का निजी स्टाफ बनाया गया है। वे अभी तक अपर सचिव हिमांशु खुराना के साथ थे।
मंत्री संबंधी पूरा कामकाज देखता है निजी स्टाफ
निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। निजी सचिव, सहायक और अन्य कर्मचारी, मंत्री और सरकारी विभागों के बीच एक चेन के रूप में काम करते हैं।