Dehradun: गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस, बैकलॉग फिर 90 हजार के पार
घर-घर गैस वितरण के बावजूद संकट थमा नहीं है।15 हजार से ज्यादा लोगों को घर-घर गैस बांटी गई। बावजूद बैकलॉग फिर 90 हजार के पार हुआ।
विस्तार
देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई जबकि प्रशासन के पास स्टॉक में 35,262 घरेलू और 1,313 व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बना है, जिससे संकट बरकरार है।
एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है। इन टीमों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि इन प्रयासों के बावजूद हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन तीन जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह
आंकड़ों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का बैकलॉग सोमवार को फिर बढ़कर करीब 90 हजार तक पहुंच गया है, जो आपूर्ति व्यवस्था की चुनौतियों को दर्शाता है। उधर, जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी 12 शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम की ओर से समस्याओं के त्वरित समाधान का दावा किया जा रहा है।