सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vatsalya Yojana: Over Rs 3 crore transferred to children's accounts through DBT

वात्सल्य योजना : बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी तीन करोड़ से ज्यादा की धनराशि

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Vatsalya Yojana: Over Rs 3 crore transferred to children's accounts through DBT
विज्ञापन
- मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों के खातों में भेजी दो महीने की धनराशि
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 5057 बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से तीन करोड़ दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि भेजी।
कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा, कोविड के दौरान कई बच्चों ने अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो दिया था। सरकार ने इन बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उनके लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की। जिसके तहत हर महीने बच्चों के खाते में तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाती है। इसके अलावा इन बच्चों को अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि 5057 लाभार्थियों को फरवरी महीने की धनराशि कुल एक करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपये भेजे गए। जबकि मार्च महीने के लिए कुल 5025 लाभार्थियों को एक करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजे गए। मंत्री ने कहा, इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं। कार्यक्रम में सीपीओ अंजना गुप्ता, डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed