सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The truth will not be drowned in the noise of lies: Harish Rawat

झूठ के शोर में सच दबेगा नहीं : हरीश रावत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The truth will not be drowned in the noise of lies: Harish Rawat
विज्ञापन
- पूर्व सीएम बोले, भाजपा की नकारात्मकता हमें लड़ने की शक्ति देगी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, भाजपा के झूठ के शोर में सच दबेगा नहीं। भाजपा सरकार की शराब नीति से लेकर हर निर्णय का पूरा हिसाब जनता के सामने लाऊंगा।
पूर्व सीएम रावत ने भाजपा की ओर से शराब को लेकर कांग्रेस पर किए कटाक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाना मुख्यमंत्री का हक है, लेकिन जश्न के लिए इकट्ठा लोगों को गुमराह करना, गलत बयानों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चार साल के जश्न के मौके पर कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर कुछ आलोचनात्मक बातें कहीं, जो सरासर झूठ हैं। कांग्रेस इसका कैसे जवाब देती है, इसे मैं पार्टी नेताओं के ऊपर छोड़ता हूं। मैं भाजपा व कांग्रेस सरकारों का तुलनात्मक ब्यौरा जनता के सामने रखूंगा और भाजपा सरकार के झूठों का पर्दाफाश करूंगा। शराब और बालू में गले-गले तक डूबी हुई सरकार की वास्तविकता जनता के बीच लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, भाजपा की नकारात्मकता हमें लड़ने की शक्ति देगी, लेकिन हम यह नहीं चाहते हैं कि भाजपा की नकारात्मकता से कांग्रेस सत्ता में आए। मैं चाहता हूं की प्रदेश की जनता हमें सकारात्मकता के आधार पर वोट दें। हमें एजेंडा जनता के समक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed