सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inflation Hits Even the Humble Roti Gas Crisis Drives Up Prices at Dhabas and Street Stalls Dehradun News

Dehradun: सिलिंडर की आंच धीमी पड़ी तो रोटी में लगी आग, गैस संकट से ढाबों और ठेलियों में बढ़े दाम

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रोटी पर भी महंगाई की मार पड़ने लगी है। गैस संकट से ढाबों-ठेलियों में मिलने रोटी अब पहले से महंगी हो गई।

Inflation Hits Even the Humble Roti Gas Crisis Drives Up Prices at Dhabas and Street Stalls Dehradun News
गैस संकट से खाना हुआ महंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब आम लोगों की थाली तक भी पहुंच गया है। ढाबों व ठेलियों पर मिलने वाली रोटी अब पहले से महंगी हो गई है। जहां पहले ढाबों और ठेलियों पर रोटी सात से आठ रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 12 से 15 रुपये तक पहुंच गई है।

Trending Videos


ढाबा संचालकों का कहना है कि गैस महंगी होने और सिलेंडर की कमी के कारण उन्हें मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं। पटेल नगर क्षेत्र के ठेली संचालकों ने बताया कि गैस सिलेंडर न तो आसानी से मिल रहे हैं, न ही समय पर बुकिंग हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों पर भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलेंडर न मिलने के कारण अब उन्हें गैस की जगह चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। इससे समय और लागत दोनों बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर खाने के दामों पर पड़ रहा है।
 

एक सप्ताह से नहीं मिला सिलिंडर

राजपुर रोड के ढाबा संचालक राजेंद्र ने बताया कि उनका गैस सिलेंडर खत्म हुए एक सप्ताह हो गया है और अब तक नया सिलेंडर नहीं मिल पाया है, जिसके चलते उन्हें चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कारगी क्षेत्र के ठेली चालक महेंद्र ने बताया कि सिलेंडर की किल्लत के कारण रोटी के दाम करीब तीन रुपये बढ़ाने पड़े हैं। गैस संकट के चलते आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, क्योंकि सस्ती मिलने वाली रोटी अब महंगे दामों पर मिल रही है।

ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम, श्रद्धालुओं को हो सकेंगे सुगम दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed