सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Husband Murders Wife for Dowry In Vikasnagar Stages It as Death from Illness Police arrested

दहेज के लिए पत्नी की हत्या: शादी में बाइक नहीं मिलने पर था विवाद, पहले गला घोंटकर मारा, फिर ले गया अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 04 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Crime News: आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने और अन्य व्यक्ति से बात करने के शक में की थी।

Dehradun Crime Husband Murders Wife for Dowry In Vikasnagar Stages It as Death from Illness Police arrested
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सेलाकुई थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को रविवार देर रात को बाजार से गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के रडा बाजार निवासी आरिफ ने 21 अप्रैल को अपनी पत्नी शाहीन बानो की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसने हत्या को बीमारी से हुई मौत दिखाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंट कर हत्या करने का खुलासा हुआ।

Trending Videos


थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने और अन्य व्यक्ति से बात करने के शक में की थी। मृतका के पिता लाल मोहम्मद ने एक मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया वर्ष 2025 में शादी के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी से दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। घटना के दिन आरोपी ने उन्हें बताया उनकी बेटी बीमार है। उनके भाई जब सेलाकुई पहुंचे तो पता चला उनकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया घटना के दिन झगड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। उसने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बताया की उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शाहीन बानो की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Vikasnagar: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम ने किया औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र और रजिस्टर जब्त

पत्नी ने लात मारी तो गुस्से में घोंट दिया गला
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी के समय उसे दहेज नहीं मिला था। वह अपनी पत्नी के साथ काम के लिए सेलाकुई आया था और किराए के कमरे में रहता था। दहेज में बाइक न मिलने को लेकर अक्सर विवाद होता था, साथ ही उसे पत्नी पर शक भी था। घटना के दिन झगड़े के दौरान पत्नी के लात मारने पर उसके गुस्सा आ गया। उसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने बीमारी से मौत की झूठी कहानी बनाकर सभी को गुमराह करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed