सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Junior High School Teachers' Association Agitates for Pending Demands; Stages Protest by Wearing Black Armbands

Dehradun News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का लंबित मांगों के लिए आंदोलन, काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Junior High School Teachers' Association Agitates for Pending Demands; Stages Protest by Wearing Black Armbands
विज्ञापन
- संगठन ने कहा, जल्द मांगे न मानी तो आंदोलन तेज करेंगे
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का 13 सूत्री लंबित मांगों के लिए आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा, राज्य बनने के बाद से जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों के लिए सेवा शर्तों के साथ स्पष्ट नीति बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिला।
प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला ने बताया कि लगभग 1500 जूनियर हाईस्कूलों का उच्चीकरण कर हाईस्कूलों में बदला गया है। इससे करीब 7500 पद समाप्त होने के साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर खत्म हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के 75 फीसदी विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन हैं और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शिक्षकों की कुछ मांगे
देहरादून। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा, शिक्षकों के लिए त्रिस्तरीय ढांचा बनाया जाए। वहीं, उन्हें टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए, सेवा शर्तों का निर्धारण और पदोन्नति के अवसर बहाल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed