सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Committees to be Revived for Resolving the Grievances of Senior Citizens in the State: Khajan Das

प्रदेश में वरिष्ठ जनों की समस्याओं के निपटारे के लिए पुनर्जीवित होंगी समितियां : खजानदास

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Committees to be Revived for Resolving the Grievances of Senior Citizens in the State: Khajan Das
विज्ञापन
- संयुक्त नागरिक संगठन ने समाज कल्याण मंत्री खजानदास से की मुलाकात

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने कहा, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए समितियां पुनर्जीवित होगी। इन समितियों में शासन के अधिकारियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नागरिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
समाज कल्याण मंत्री के मुताबिक प्रदेशभर में वर्ष 2011 में समितियां बनी थी, लेकिन इन समितियों का जो काम था, वे समितियां नहीं कर पाई। समितियों को पुनर्जीवित करने के लिए सचिव समाज कल्याण को निर्देश जारी किया जाएगा। विभागीय मंत्री ने कहा, इन समितियों की हर महीने बैठक होनी चाहिए, यदि हर महीने नहीं तो कम से कम हर दो महीने में बैठक होनी चाहिए। इस संबंध में जल्द ही एक समीक्षा बैठक भी होगी। बैठक में बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार और पेंशन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक प्राथमिकता देने पर भी ठोस निर्णय लिया जाएगा। मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नागरिक समिति के महासचिव सुशील त्यागी, सचिव देवेंद्र पाल मोन्टी, गिरीश चन्द्र और नरेश चन्द्र सहित कई वरिष्ठजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed