सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Divyanshu Murder Case award of 25,000 Each Declared for Seven Accused Family Prepare Dehradun March

दिव्यांशु हत्याकांड: सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, गैर जमानती वारंट भी जारी, दून कूच की तैयारी में परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

23 मार्च की रात 15 छात्रों के एक गुट ने मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Dehradun Divyanshu Murder Case award of 25,000 Each Declared for Seven Accused Family Prepare Dehradun March
मृतक दिव्यांशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून के चर्चित दिव्यांशु हत्याकांड में फरार 11 आरोपियों में से सात पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। उधर, परिजन दून कूच की तैयारी में हैं।

Trending Videos


प्रेम नगर थानाक्षेत्र में 23 मार्च की रात 15 छात्रों के एक गुट ने मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शेष आरोपी बिहार और दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Almora: गढ़वाल से चिंतोली जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत, घायल हायर सेंटर रेफर

देहरादून से कई पुलिस टीमें भी बिहार और दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रविवार को पुलिस ने सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ऋतिक राज, शांतनु कुमार, उज्वल सिंह, अंकुर, आदित्यराज, विनीत राज और प्रहलाद राज पर ईनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी खिलाफ गैर जमानती वारंट भी है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed