फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun IPL Betting Racket Busted Five Accused Arrested Linked to Dubai

Dehradun: आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, दुबई से संचालित एप से भी जुड़े तार

Fri, 08 May 2026 10:52 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 10:52 PM IST
सार

ऋषि विहार कॉलोनी के एक किराये के फ्लैट से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पांच युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए।

विज्ञापन
Dehradun IPL Betting Racket Busted Five Accused Arrested Linked to Dubai
आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके तार दुबई से संचालित प्रतिबंधित महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी के एक किराये के फ्लैट से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार रात संयुक्त टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पांच युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता, अकरंद शर्मा और अभिषेक शर्मा सभी निवासी छत्तीसगढ़ और संदीप कुमार बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये ग्राहकों को जोड़ते थे और उन्हें आईपीएल मैचों पर दांव लगवाते थे। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 डेबिट कार्ड, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री शामिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: दलाल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भड़के ट्रांसपोर्टर, पुलिस पर लगाया बचाने का आरोप, चौकी घेरी

आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है जिनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन खातों की जांच कर रही है। पूछताछ में यह भी पता चला कि जिस फ्लैट से सट्टा संचालित हो रहा था वह हरिद्वार निवासी अंकित कुमार का है जिसे सुमित यादव ने किराये पर दिलवाया था।

रेडीबुक बैटिंग एप का हो रहा था इस्तेमाल
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। आरोपियों को एप की यूजर आईडी और पासवर्ड दिल्ली-गुरुग्राम में रहने वाला सुमित यादव उपलब्ध कराता था। सुमित यादव को यह एक्सेस दुबई से मिलता था। इसके बाद आरोपी नए यूजर बनाकर उनसे रकम जमा कराते और ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे।

सुमित यादव है असली मास्टरमाइंड
पुलिस को जानकारी मिली है कि दून में पकड़े गए सट्टा लगवाने गिरोह का असली मास्टर माइंड सुमित यादव है। वह पहले महादेव बैटिंग एप और उसके संचालक सौरभ चंद्राकर से भी जुड़ा रहा है। भारत में महादेव एप के प्रतिबंधित होने के बाद उसने रेडीबुक बैटिंग एप के जरिये काम शुरू किया। दोनों एप भारत में प्रतिबंधित हैं और इन्हें दुबई से संचालित किया जा रहा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed