फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun murder case two unknown men booked for pushing and assaulting youth in patel nagar

देहरादून  क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 11:14 AM IST
सार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से अहम खुलासा हुआ है। फुटेज में दो युवक अपने साथी को धक्का देकर गिराने और उसके साथ मारपीट करते नजर आए। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dehradun murder case two unknown men booked for pushing and assaulting youth in patel nagar
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटेलनगर के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से हत्या का राज खुला है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी को धक्का देकर गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों उसे सड़क पर ही छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद लौटे, युवक को हिलाया-डुलाया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह सेवला खुर्द में राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार किया। पहचान नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी बीच मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो घटना की कड़ियां सामने आने लगीं।
विज्ञापन


तीन लोग साथ जा रहे थे, अचानक दिया धक्का
उपनिरीक्षक जयवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात करीब 10:56 बजे तीन व्यक्ति सड़क पर साथ जाते दिखाई दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने साथ चल रहे युवक को जोर से धक्का दे दिया। युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद धक्का देने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की, जबकि दूसरा साथी पास में खड़ा रहा। दोनों कुछ देर बाद युवक को वहीं छोड़कर चले गए। थोड़ी देर बाद लौटकर उन्होंने युवक को हिलाया-डुलाया, लेकिन फिर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि धक्का देने और मारपीट के कारण युवक की मौत हुई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा 105 गैर-इरादतन हत्या और धारा 3(5) एक ही आशय से कई लोगों की ओर से किए गए कृत्य से संबंधित है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed