धर्मांतरण प्रकरण: छांगुर गिरोह के संपर्क में आकर हिंदू से मुस्लिम बना था अब्दुल; संदिग्ध गतिविधियों में भी रहा
करीब डेढ़ दशक पूर्व अब्दुल रहमान मैनपुरी से सेलाकुई क्षेत्र में काम की तलाश में आया था। वह सहसपुर के शंकरपुर क्षेत्र में रह रहा था। करीब 12 वर्ष पूर्व वह जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के संपर्क में आया। उसके बाद उसने अचानक धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहसपुर के शंकरपुर निवासी अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया था। अब्दुल मूल रूप से यूपी के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। वह जन्म से हिंदू था, लेकिन जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के संपर्क में आने के बाद उसने धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपनाया था। इसके बाद वह बेहद कट्टर हो गया। करीब ढाई वर्ष पहले खुफिया पु़लिस ने उसकी देश और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ दशक पूर्व अब्दुल रहमान मैनपुरी से सेलाकुई क्षेत्र में काम की तलाश में आया था। वह सहसपुर के शंकरपुर क्षेत्र में रह रहा था। करीब 12 वर्ष पूर्व वह जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के संपर्क में आया। उसके बाद उसने अचानक धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपना लिया। शंकरपुर में उसका परिवार भी रहता है। अब्दुल टैक्सी चलाता है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मांतरण के बाद अब्दुल रहमान में स्वभाव में अचानक परिवर्तन आ गया। वह कट्टरपंथ की राह पर चल पड़ा। वह देश और संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय होने लगा। खुफिया पुलिस ने अब्दुल रहमान की गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी थी। हालांकि अभी स्थानीय पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि अब्दुल रहमान छांगुर के गिरोह में शामिल था या नहीं।
Dehradun: धर्मांतरण को लेकर छांगुर गिरोह के पांच लोगों पर मुकदमा, युवती भी शामिल, ऑनलाइन चला रहे थे रैकेट
फिलहाल विकासनगर क्षेत्र में बीते दो वर्षों में युवतियों के धर्मांतरण के करीब आठ मामले सामने आए हैं। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पुलिस को सत्यापन अभियान चलाकर धर्मांतरण गिरोह संचालित कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
धर्मांतरण, लव जेहाद और लैंड जेहाद में सक्रिय गिरोह को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। स्थानीय पुलिस को ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर हाल में बाहर से आए लोगों की जरूर जांच होनी चाहिए। हालांकि, पुराने समय से विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोग सामाजिक समरसता में विश्वास रखते हैं। उन्हें परेशान न किया जाए। उनके हितों की रक्षा भी हमें ही करनी है।
- मुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगर