{"_id":"69b68b2ed0e59add300847bf","slug":"dehradun-news-lpg-gas-will-now-be-delivered-via-home-delivery-rather-than-from-warehouses-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Shortage: देहरादून में डीएम के निर्देश पर अब नई व्यवस्था; गोदामों से नहीं, होम डिलीवरी से मिलेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Shortage: देहरादून में डीएम के निर्देश पर अब नई व्यवस्था; गोदामों से नहीं, होम डिलीवरी से मिलेगी गैस
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार
अब गैस एजेंसी के गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता अपनी गैस बुक नहीं कर पा रहा तो वह एजेंसी पर आकर बुक करा सकता है लेकिन रसोई गैस की सिर्फ होम डिलीवरी ही की जाएगी।
गैस सिलिंडर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम और गैस एजेंसी पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोनों जगहों से सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी। देर शाम अपर जिलाधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि गैस के गोदामों पर लग रही लाइनों की वजह से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Trending Videos
नई व्यवस्था के अनुसार, अब गैस एजेंसी के गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता अपनी गैस बुक नहीं कर पा रहा तो वह एजेंसी पर आकर बुक करा सकता है लेकिन रसोई गैस की सिर्फ होम डिलीवरी ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Shortage: देहरादून का हाल; घरों में हो रहा रसोई गैस का इंतजार, इधर धड़ल्ले से वाणिज्यिक उपयोग
यही नहीं गैस एजेंसियों पर गैस का वितरण नियमानुसार हो और घर-घर डिलिवरी हो, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम निगरानी रखेगी। 70 गैस एजेंसियों पर निगरानी करने के लिए 30 अधिकारी नामित किए गए हैं जो रसोई गैस की कालाबाजारी पर नजर रखेंगे। साथ ही यह देखेंगे कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही।