सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: number of people changing their name at birth certificate increased after Astrologers popularit

परेशानी: ज्योतिषी बढ़ा रहे नाम, बढ़ रहा सरकारी काम, जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाने वालों की संख्या बढ़ी

अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिभावक अपने 10 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। मूलांक को अपने भाग्य के पक्ष में करने के लिए लोग अपने बच्चों के नाम के पहले और आखिरी अक्षर को बदल रहे हैं।

Dehradun News: number of people changing their name at birth certificate increased after Astrologers popularit
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गृहों की चाल बदलने के लिए अंक ज्योतिषियों की नाम में अक्षर बढ़ाने की सलाह सरकारी काम बढ़ा रही है। जन्म प्रमाणपत्र केंद्रों पर लोग अब अपने बच्चों का नाम बदलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। दून अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र संवर्ग में हर रोज पांच लोग नाम बदलवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक अभिभावक अपने 10 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। मूलांक को अपने भाग्य के पक्ष में करने के लिए लोग अपने बच्चों के नाम के पहले और आखिरी अक्षर को बदल रहे हैं। कुछ लोग ज्योतिषियों के बताए अनुसार चुनिंदा अक्षरों को दोगुना करवाने तो कई पूरा नाम बदलने के लिए भी आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना है कि नाम के अक्षरों को बदलने से मूलांक और भाग्यांक बदल जाता है। इन सब के बीच कर्मचारियों के लिए कागजी अड़चनें बढ़ गई हैं। यह बात सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र तक ही सीमित नहीं रही बल्कि लोगों को आधार कार्ड और स्कूल समेत सभी पहचानपत्रों में भी नाम बदलवाना पड़ रहा है। संवाद

Dehradun:  सीएम धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा-उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से शुरू होंगे 40 हजार करोड़ के काम

जन्म प्रमाणपत्र के लिए 100 लोग प्रतीक्षा में
काम के बढ़ते दबाव के चलते जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों की प्रतीक्षा बढ़ गई है। दून अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र केंद्र की बात करें तो इस समय 100 लोगों के प्रमाणपत्र लंबित हैं। उधर सर्वर की सुस्ती भी काम के दबाव को बढ़ा रही है। दिन में कई बार सर्वर ठप होने से काम रुक जाता है।

मामला -1
अलंकृता नाम की एक लड़की के अभिभावक नाम के अंग्रेजी अक्षरों को बदलवाने के लिए आए थे। इसमें उन्होंने नाम के आखिरी अक्षर ए को दो बार करने के लिए कहा। उनका कहना है कि अंक ज्योतिषी ने नाम के अक्षर बढ़ाने की सलाह दी है। इससे उनकी बेटी का मूलांक और भाग्यांक बदल जाएगा।

मामला-2
नितेश नाम का एक लड़का अपने नाम के अंग्रेजी अक्षरों को बदलकर नितिश करना चाहता था। ज्योतिषी की ओर से नाम बदलने की सलाह दी गई थी। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था।

ये कहना है ज्योतिषियों का
अंकशास्त्र में नाम के अक्षरों को बदलने का नियम है। इससे गृहों की दशा में सुधार आता है। नाम के अक्षर में परिवर्तन करने से किसी भी व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक बदल जाता है।
- गौरा छाबड़ा, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य

अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग अपने नाम को बदलवाने के लिए आ रहे हैं। नियमानुसार उनके नाम में परिवर्तन किया जा रहा है। हालांकि कर्मचारियों के लिए काम का दबाव बढ़ा है।
- डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed