{"_id":"698055564586201c68080673","slug":"chamoli-pokhri-dungar-villagers-started-building-a-road-themselves-but-forest-department-stopped-work-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
पोखरी विकास खंड का डुंगर गांव सड़क सुविधा से दूर है। वर्षों से मांग अनसुनी रहने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद सड़क बनानी शुरू की, लेकिन वन विभाग ने काम रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
ग्रामीणों ने किया सड़क निर्माण कार्य, विभाग ने रुकवाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सड़क सुविधा से वंचित पोखरी विकास खंड के डुंगर गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर स्वयं ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। जिस पर ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
Trending Videos
गांव ब्रिटिश शासनकाल में राय बहादुर की उपाधि पाने वाले स्वर्गीय डॉ. पातीराम परमार का है। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और खुद सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की नागनाथ रेंज टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी बी.एल. शाह ने कहा कि बिना अनुमति सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है, जो वन कानून के खिलाफ है। वन विभाग के पहुंचते ही ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कोटद्वार बवाल ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया हीरो, पुलिस प्रशासन अलर्ट
-ग्रामीणों ने बिना अनुमति सड़क निर्माण शुरू किया है। यह वन कानूनों का उल्लंघन है। फिलहाल काम रोक दिया गया है। -बी.एल. शाह, वन क्षेत्राधिकारी:
-गांव आज भी सड़क से वंचित है। मजबूरी में ग्रामीणों ने खुद काम शुरू किया, लेकिन अब कार्रवाई से परेशानी और बढ़ गई है। -दीक्षा बर्तवाल, ग्राम प्रधान, डुंगर
