सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2026 CM Dhami inaugurated training portal created for skill development of registered laborers Dehradun

Dehradun: सीएम ने किया ट्रेनिंग पोर्टल का उद्घाटन, बजट को लेकर बोले- विकास की बड़ी संभावनाएं है लेकर आया

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम धामी ने 'ट्रेनिंग पोर्टल' का उद्घाटन किया। श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से इस पोर्टल को बनाया गया है।

Budget 2026 CM Dhami inaugurated training portal created for skill development of registered laborers Dehradun
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में रजिस्टर्ड मजदूरों के स्किल डेवलपमेंट के लिए बनाए गए 'ट्रेनिंग पोर्टल' का उद्घाटन किया। देहरादून में राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Trending Videos


श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से पोर्टल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कौशल प्रशिक्षण के उपरांत श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  कोटद्वार बवाल ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया हीरो, पुलिस प्रशासन अलर्ट

इसके साथ ही राज्य के उद्यमियों से कौशल आवश्यकताओं के संबंध में नियमित फीडबैक लिया जाए, ताकि प्रशिक्षण को रोजगार से बेहतर रूप से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति स्थानीय श्रमिकों से हो सके और रोजगार के अवसर बढ़ें। इससे क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed