सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami PC said projects worth 40,000 crore will be started in Uttarakhand with this budget 2026

Dehradun: सीएम धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा-उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से शुरू होंगे 40 हजार करोड़ के काम

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Feb 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारवार्ता में केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि बजट से उत्तराखंड में संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

CM Dhami PC said projects worth 40,000 crore will be started in Uttarakhand with this budget 2026
पत्रकारवार्ता में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के काम शुरू होंगे। कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास होगा।

Trending Videos


सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव है। इसलिए बजट में राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है। सीएम ने केंद्रीय बजट को लेकर भी कहा कि  बजट उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। वहीं सीएम ने बताया कि सीएम 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे। पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गाइड्स का कौशल विकास होगा।

ये भी पढे़ं...आम बजट 2026:  बायोगैस और इलेक्ट्रिक वाहनों से तरक्की की चढ़ाई चढ़ेगा उत्तराखंड, कार्बन कटौती की पहल से होगा लाभ

बादाम, अखरोट का प्रोत्साहन किया जाएगा। स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed