सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Street vendors held a rally, Congress extended support.

भाजपा ने गरीबों के साथ अन्याय किया है : हरक सिंह

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Street vendors held a rally, Congress extended support.
विज्ञापन
- रेहड़ी-पटरी व्यापारियों ने निकाली रैली, कांग्रेस ने दिया समर्थन
Trending Videos

मसूरी। रेहड़ी-पटरी व्यापारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में भगत सिंह चौक से लाइब्रेरी चौक तक हायतौबा-बद्दुआ रैली निकाली। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पटरी व्यापारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। रैली के समर्थन में कांग्रेसी भी सड़क पर उतर गए। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेहड़ी-पटरी व्यापारी भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए लाइब्रेरी चौक की ओर निकले। पटरी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिकाध्यक्ष की हठधर्मिता के कारण व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने अपने चहेते लोगों का चिह्नीकरण कराया है। जरूरतमंद लोगों को इस प्रक्रिया से बाहर किया है। कांग्रेस नेता डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि पटरी व्यापारियों को नगर पालिका अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बेरोजगार किया है। कई व्यापारी लंबे समय से पटरी लगाने का काम करते हैं। इससे उनके परिवार का पेट भरता है। उन्हें बिना विस्थापन के हटाना गलत है लेकिन नगर पालिका ने ताकत के दम पर उन्हें हटाया है। उन्होंने कहा कि जब तक पटरी व्यापारियों को न्याय नहीं मिलता लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि गरीबों के हित के लिए ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। कांग्रेस नेता सोनिया आनंद ने कहा कि पटरी व्यापारियों के साथ पालिका ने अन्याय किया है। समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहा कि जो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं उनके पक्ष में पालिका की ओर से फैसले लिए जा रहे हैं। लोग भूखे मर रहे हैं और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने जन्मदिन पर भंडारा कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद सुशांत सिंह बोहरा, संजय टम्टा, गोविंद नौटियाल, गौरव अग्रवाल, गीता जोशी, कोमल देवी, प्रतिमा देवी, रोहित कुमार, संगीता सेमवाल, मो. साजिद, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed