सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Budget 2026: Entrepreneurs called booster budget MSME sector fund provide relief to small businesses

Union Budget 2026: उद्यमियों ने बताया बूस्टर बजट, एमएसएमई सेक्टर फंड से छोटे कारोबारियों को मिलेगी राहत

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का कहना है कि यह बजट बूस्टर बजट है, जो रिफॉर्म पिछले बजट में सामने रखे गए थे, उसे आगे करते हुए विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

Union Budget 2026: Entrepreneurs called booster budget MSME sector fund provide relief to small businesses
इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सदस्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट को उद्यमियों ने बूस्टर बजट बताया। उन्होंने कहा कि इससे एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी। छोटे, सूक्ष्म एवं नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का फंड दिया गया है। रविवार को इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने मोहब्बेवाला इंडस्ट्री एरिया में बजट सत्र को लाइव सुना। उन्होंने कहा कि यह बजट बूस्टर बजट है, जो रिफॉर्म पिछले बजट में सामने रखे गए थे, उसे आगे करते हुए विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

Trending Videos


अभी तक हम डाटा सेंटर के लिए लड़ रहे थे। अब यदि कोई भी कंपनी भारत में सेंटर स्थापित करती है तो उसे 2047 तक कोई कर नहीं देना होगा, यह बड़ा निर्णय है। उद्यमियों ने कहा कि इस बार के बजट में छोटे शहर के कारोबारियों को ज्यादा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बजट में पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Union Budget 2026: केंद्रीय करों में बढ़ी उत्तराखंड की हिस्सेदारी, अब 1841 करोड़ ज्यादा मिलेंगे

उत्तराखंड को हर क्षेत्र में लाभ, मिलेगी मजबूती

इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि बजट में सर्विस, टूरिज्म, शिक्षा और एमएसएमई को बढ़ाने की बात की गई है। माउंटेन रेल्स और ट्रेल्स की भी बात की गई है। आयुर्वेद को बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है। इस बजट से उत्तराखंड के लिहाज से हम काफी कुछ फायदा ले सकते हैं। 20 से 25 हजार करोड़ का फायदा इस बजट से उत्तराखंड के लिए लिया जा सकता है।

 

बजट में एमएसएमई की वृद्धि के लिए बात की गई है। इस सेक्टर में 10 हजार करोड़ के फंड से छोटे, सूक्ष्म और नए उद्योगों को सीधा सहारा मिलेगा। क्रेडिट गारंटी सपोर्ट को और मजबूत करने की बात की गई है। बजट में उद्यमियों और व्यापारियों के लिए काफी राहत है। क्रेडिट गारंटी में कोलेटरल की मांग के कारण लोग अभी स्वरोजगार की ओर नहीं बढ़ पा रहे थे।
-पंकज गुप्ता, अध्यक्ष इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

यह आमजन को स्वरोजगार से जोड़ने का बजट है। इसमें कई घोषणाएं की गई हैं। आयुर्वेद, शिक्षा, टूरिज्म सहित हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ दिया गया है। इंडस्ट्री को बढ़ावा देना और छोटे व्यापारियों को बड़े कारोबार से जोड़ने के लिहाज से बजट काफी अच्छा है।
-बीके माझी, उद्यमी

बजट में उत्तराखंड के लिए काफी कुछ है। इंडस्ट्री, आर्युवेद, टूरिज्म के लिए काफी कुछ किया गया है। इससे हर क्षेत्र को लाभ मिलेगा तो वहीं छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
-दिनेश कुमार मुदगल, उद्यमी

बजट में आयात-निर्यात की प्रक्रिया को अधिक डिजिटल बनाने की बात की गई है। पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर के एलान से शहर के कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
- हेमंत, उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed