सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The general budget is important for tourism development: Maharaj

पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट : महाराज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
The general budget is important for tourism development: Maharaj
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण सतपाल महाराज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट को मोदी सरकार के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बताय। साथ ही कहा कि बजट उत्तराखंड के लिए पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
महाराज ने कहा 53.5 लाख करोड़ रुपये के बजट में गरीब, किसान, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं और देश के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस बजट में उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रस्तावों की घोषणा की गई है। बजट में उत्तराखंड में पर्यटन, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में विकास को एक बड़ा फायदा़ मिलेगा। बजट की इन घोषणाओं से राज्य के नागरिकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......

विकसित भारत की दिशा में एक समावेशी व विकासोन्मुखी बजट : जोशी
देहरादून। प्रदेश के कृषि व ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा विकसित भारत की दिशा में एक समावेशी व विकासोन्मुखी है। बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान रखा गया। जो देश की विकास गति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए देशभर में और अधिक रिटेल आउटलेट्स खोले जाएंगे, जिससे महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़ने, स्थायी आय के साधन विकसित करने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। एआई टूल के लिए भारत-विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत एक दूरदर्शी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed