सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15.85 lakh rupees were duped by making a deal for the car.

Dehradun News: कार का सौदा करवाकर 15.85 लाख रुपये ठगे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
15.85 lakh rupees were duped by making a deal for the car.
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के युवक को कार दिलाने का झांसा देकर किसी ने 15.85 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक घटना अक्तूबर 2025 की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनको एक कार खरीदनी थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात एक एजेंट से हुई थी। उसने कार का सौदा 16.1 लाख रुपये में तय कराया था। कार ट्रांसफर से पूर्व उन्होंने कई बार में 15.85 लाख रुपये एजेंट के माध्यम से दे दिए। बाद में ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जब उन्होंने आरटीओ में बात की तो पता चला कि कार का नंबर ब्लाॅक है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed