सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Class 12 students were given a farewell at the ceremony.

Dehradun News: समरोह में दी कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
The Class 12 students were given a farewell at the ceremony.
विज्ञापन
विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित किए गए समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए मेहनत व लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया। विदाई समारोह का उद्घाटन विद्यालय की अध्यक्ष बिजोया ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओपी चुग ने भविष्य में अनुशासन, ईमानदारी को अपनाने का संदेश छात्र-छात्राओं को दिया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed