सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Growth Fund will give impetus to MSME industries

Dehradun News: ग्रोथ फंड से एमएसएमई उद्योगाें को मिलेगी रफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Growth Fund will give impetus to MSME industries
विज्ञापन
-छोटे व मध्यम उद्योगों को मिलेगी प्रोत्साहन व सहायता राशि
Trending Videos

-उत्तराखंड में 90 हजार से अधिक एमएमएसई स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय बजट में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए 10 हजार करोड़ का ग्रोथ फंड का प्रावधान करने से उत्तराखंड में एमएसएमई उद्योग रफ्तार पकड़ेंगे। इस फंड से छोटे व मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन व सहायता मिलेगी।
उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद से अब तक 90 हजार से अधिक एमएसएमई स्थापित है। इन उद्योगों में चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई को ग्रोथ इंजन माना जाता है। साथ ही रोजगार सृजन में सबसे बड़ी भूमिका होता है। केंद्र सरकार ने बजट में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ का ग्रोथ फंड बनाने का प्रावधान किया है। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस फंड से छोटे व मध्यम उद्योगों को मानदंडों के आधार पर प्रोत्साहन व सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बजट 12.2 लाख करोड़ की पूंजीगत व्यय राशि, इंडिया सेमी कंडक्टर मिशन 2.0, बायोफार्मा शक्ति, औद्योगिक क्लस्टर्स का पुनरुद्धार से औद्योगिक निवेश को निवेश बढ़ावा मिलेगा।
......
एमएसएमई के लिए बजट में ग्रोथ फंड का प्रावधान करना सराहना कदम है। इससे आर्थिक संकट का सामना कर रहे छोटे व मध्यम उद्योगों को आगे बढ़ने में वित्तीय प्रोत्साहन व सहायता मिलेगी। इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन का फैसला लिया गया। इससे जटिल बैंकिंग प्रक्रियाओं का सरलीकरण होगा। -अनिल मारवाह, राज्य समन्वयक फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed