{"_id":"697f4e3d13813f76de0c3322","slug":"budget-that-determines-the-big-role-of-youth-power-in-building-a-developed-india-bjp-dehradun-news-c-5-drn1043-891765-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका निर्धारित करने वाला बजट : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका निर्धारित करने वाला बजट : भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में युवाओं को अधिक सशक्त करने के उपाय: भट्ट
-अध्यक्ष भट्ट ने जनकल्याणकारी बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका निर्धारित करने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। बजट को उन्होंने उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में पर्यटन, महिला सशक्तीकरण, बागवानी और सेमी कंडक्टर इकाइयों समेत कई क्षेत्रों में मजबूत करने वाला बताया।
भट्ट ने केंद्रीय आम बजट को विकसित भारत निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। पीएम मोदी के निर्देशानुसार युवा भारत के युवाओं को अधिक सशक्त करने के उपाय, बजट में रेखांकित किए गए हैं। युवा शक्ति पर फोकस ये बजट देश के विकास, रोजगार सृजन और नवाचार तकनीक आधारित उद्योगों की मजबूत करने वाला है। केंद्र सरकार ने पुनः स्पष्ट किया कि इस वर्ष भी हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प पर काम करने का होगा।
आर्थिक तरक्की, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उनकी क्षमता वृद्धि करना और प्रत्येक परिवार, समाज, क्षेत्र की भागेदारी विकास में सुनिश्चित करने के कर्तव्यों पर आधारित होगा। महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा, देश के 15 हजार स्कूलों और 500 कालेजों में लैब स्थापित कर तैयार करना, 500 अमृत सरोवर निर्माण जैसी नवीन योजनाओं के साथ किसान, मातृ शक्ति, व्यवसाई, उद्योग, पर्यटन और रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा बजट में प्रस्तुत की गई है।
भट्ट ने कहा, उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में यह बजट प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से विकास के नए सोपानों को पार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पर्यटन की प्रदेश में आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में ईको टूरिज्म के तहत पर्वतीय ट्रेल की घोषणा गेम चेंजर साबित हो सकती है। इसी तरह क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए 120 नए गंतव्यों को जोड़ने की घोषणा हुईं है, निश्चित तौर पर प्रदेश को उसका लाभ मिलेगा।
Trending Videos