सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarayan Kauthik Festival in Dehradun from February 5

Dehradun News: दून में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव पांच फरवरी से

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarayan Kauthik Festival in Dehradun from February 5
विज्ञापन
- सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड में होगा महोत्सव
Trending Videos

- कई गायक और कलाकार प्रस्तुति से बिखेरेंगे जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड में पांच से आठ फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े सांस्कृतिक दल भी शामिल होंगे। फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने बताया कि महोत्सव उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना का भव्य उत्सव होगा। इसमें प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पूरे वैभव के साथ मंच पर सजीव होगी। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही समापन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, कमला देवी, किशन महिपाल, पवनदीप राजन, अजब सिंह तोमर, खुशी जोशी, गोविंद अधिकारी, ललित गित्यार, ललित मोहन जोशी, बीके सामंत, सौरभ मैठानी, श्वेता मेहरा, रेशमा शाह, जुबिन नौटियाल और इंदर आर्या जैसे कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। गीता धामी ने कहा कि उत्तरायणी कौथिक महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, समाज और सेवा के समन्वय का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed