सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The budget does not address the economic, social, and political challenges: Yashpal Arya

बजट में आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक चुनौतियों का समाधान नहीं: यशपाल आर्य

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
The budget does not address the economic, social, and political challenges: Yashpal Arya
विज्ञापन
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा केंद्रीय बजट में देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी समाधान नहीं दिखाई देता है। बजट में कोई पॉलिसी विजन व राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं है। मिशन मोड अब चैंलेंज रूट बन गया है।
Trending Videos

आर्य ने कहा, किसान आज भी कल्याणकारी सहायता या आर्थिक सुरक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है। इसके अलावा एसीएसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व अल्पसंख्यक समुदायों को कोई सहायता नहीं दी गई है। विनिर्माण क्षेत्र में कोई रिवाइवल रणनीति नहीं है। युवाओं के लिए रोजगार या वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोई गंभीर योजना नहीं है। निर्यात में गिरावट, टैरिफ जोखिम, व्यापार घाटा, घटते वैश्विक हिस्से और गिरते रुपये पर बजट में कोई प्रावधान नहीं है। गरीब व मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत दिलाने का बजट में जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed