फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News prisoner from Sudhowala Jail died while undergoing treatment at Doon Hospital

Dehradun: सुधोवाला जेल के कैदी की दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, 16 जुलाई से था भर्ती

Fri, 24 Jul 2026 05:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 24 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News prisoner from Sudhowala Jail died while undergoing treatment at Doon Hospital
कैदी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध एक बंदी की उपचार के दौरान दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय कोरोनेशन से पुलिस को सूचना मिली कि दिलदार (29 वर्ष) पुत्र गुलजार, निवासी जिला कारागार सुद्धोवाला, को 16 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:25 बजे गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल से उपचार के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 23 जुलाई की रात 11:42 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बंदी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed