फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Satpal Maharaj inspected rain-damage Mussoorie road demanding timely completion of the work

Mussoorie: बारिश से क्षतिग्रस्त मसूरी मार्ग का लोनिवि मंत्री ने किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 06:48 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 24 Jul 2026 06:48 PM IST
सार

बीते 20 जुलाई की रात भारी बारिश के कारण लगभग 20 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और मार्ग की चौड़ाई घटकर करीब 2.5 मीटर रह गई थी।

विज्ञापन
Minister Satpal Maharaj inspected rain-damage Mussoorie road demanding timely completion of the work
लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने आज देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड और कोल्हूखेत क्षेत्र में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि बीते 20 जुलाई की रात भारी बारिश के कारण लगभग 20 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और मार्ग की चौड़ाई घटकर करीब 2.5 मीटर रह गई थी। लोक निर्माण विभाग ने तत्काल जेसीबी मशीनों की मदद से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। अतिरिक्त पहाड़ कटान की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, जिससे सड़क को सुरक्षित बनाते हुए आवागमन सामान्य रखा जा सके।
विज्ञापन


सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं: अधिकारियों को निर्देश; जनता से कार्यालयों के चक्कर ना कटवाएं, समय से समाधान करें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उत्तराखंड की स्लोप ट्रीटमेंट विशेषज्ञ संस्था यूएलएलएमसी ने भी मार्ग के संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे, ताकि भविष्य में भूस्खलन जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देहरादून-मसूरी मार्ग पर चल रहे डबल लेन पुल निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का फैब्रिकेशन कार्य पूरा हो चुका है और पाइलिंग सहित अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। विभाग ने निर्धारित चरणों का कार्य 30 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed