{"_id":"6abdcbbd00bbe38427024081","slug":"dehradun-news-two-engineers-die-of-suffocation-inside-generator-room-at-internet-service-provider-company-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Oct 2026 08:27 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:27 AM IST
सार
जनरेटर रूम का दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य देखकर गार्ड के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून पटेल नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोश मिले। सुबह गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह, निवासी हरिद्वार, और 26 वर्षीय लवकुश, पुत्र रामसागर, निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों उसका निरीक्षण करने जनरेटर रूम में गए थे। सुबह गार्ड ने उन्हें अचेत पाया।
पटेल नगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन