सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Woman swindled by being scared with threat of black magic Lured with promise of special ritual

काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी: विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की दो लाख रुपये की ठगी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 21 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ने महिला को पहले काले जादू का डर दिखाया, फिर विशेष पूजा और हवन का झांसा दिया। इसके बाद उसने लाखों रुपये ठगे। आरोपी पहले ही सेलाकुई में 65 तोला सोना ठगने के मामले में वह जेल में बंद है।

Dehradun News: Woman swindled by being scared with threat of black magic  Lured with promise of special ritual
महिला से ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।



आरोपी पर सेलाकुई और कैंट थाने में पहले ही मामले दर्ज हैं और सेलाकुई में 65 तोला सोना ठगने के मामले में वह जेल में बंद है। प्रेमनगर निवासी सीमा तलवार ने शिकायत में बताया कि राहुल थापा खुद को एक मंदिर का पुजारी बताता था और लोगों को धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर झांसे में लेने का काम करता था। आरोप है कि राहुल ने उनके परिवार को बताया कि उनके घर पर बुरा साया, काला जादू और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है। तत्काल विशेष पूजा और हवन नहीं कराया गया तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरकर परिवार ने राहुल थापा के कहने पर विशेष हवन और पूजा का आयोजन कराया। इस दौरान राहुल ने पूजा-अनुष्ठान के नाम पर कुल दो लाख रुपये नकद लिए। यह रकम 50-50 हजार रुपये के चार अलग-अलग लिफाफों में उसे सौंपी गई थी।सीमा तलवार ने बताया कि गत नौ जून की शाम उनके घर पर हवन कराया गया जिसमें राहुल थापा खुद मौजूद था। उसने विशेष रूप से किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो न बनाने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन


Dehradun: ओम सिटी में अवैध पिस्टल दिखाने के दौरान चली गोली, एक घायल, आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी गिरफ्तार

इससे परिवार को संदेह हुआ और उनकी पुत्री वैशाली ने पीछे और साइड से उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लीं। बाद में सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से परिवार को जानकारी मिली कि राहुल थापा पर पहले भी लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने के आरोप लग चुके हैं और उसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में सीमा तलवार के परिवार ने राहुल थापा की पहचान की।

उनका दावा है कि गिरफ्तारी के समय उसने वही वस्त्र पहने हुए थे जो उनके घर में हवन के दौरान पहने थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राहुल थापा ने झूठे तथ्यों और अंधविश्वास का सहारा लेकर उनके परिवार को मानसिक रूप से भयभीत किया और धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये हड़प लिए। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed