सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Arrested 13 people including a US citizen for gambling During Raid

जुए के हाईप्रोफाइल अड्डे पर पुलिस का छापा: अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार; डॉलर और डेढ़ लाख रुपये बरामद

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 18 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: पुलिस को सूचना मिली थी कि  राजपुर क्षेत्र में हेलिपैड के पास स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। टीम ने छापा मारा तो जुआ खेलते लोग पकड़े गए।

Dehradun Police Arrested 13 people including a US citizen for gambling During Raid
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राजपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर संचालित अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1.52 लाख रुपये से अधिक की नकदी, 41 अमेरिकी डॉलर, ताश की गड्डियां, डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बरामद की हैं।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि राजपुर क्षेत्र में हेलिपैड के पास स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम राजपुर क्षेत्र में क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाले मार्ग पर स्थित निजी मकान में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: चार फर्मों से दो करोड़ रुपये वसूले, एक माह में सात बड़े संस्थानों पर की सख्ती
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में चार अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमेरिका के ओरेगन निवासी एक नागरिक भी शामिल है जो वर्तमान में तिब्बतन कॉलोनी में रह रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, 118 चिप्स, 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नकद तथा 41 अमेरिकी डॉलर बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह पूरा सामान जुए के खेल में इस्तेमाल किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में तेनजिंग निमा, तेनजिन छोगे, पेमा वन्सु, फूखु सिरिगं, सिरीगं फुसंको, तेनजिगं, तासी दाण्डो (अमेरिकी नागरिक), ढिले फुर्सत, श्रृंग धुन्धो, योटीन जासू, धारगिल, धुन्डुप तथा गैलसिगं शामिल हैं। अधिकांश आरोपी तिब्बतन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि जुए का यह कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed