फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rainfall Two young sisters drowned in seasonal drain both had become trapped beneath a ramp

देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत; रैंप के नीचे फंस गई थीं दोनों

Thu, 30 Jul 2026 06:37 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Jul 2026 06:37 PM IST
सार

Dehradun News: दोनों बच्चियां घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। जब तक उन्हें निकाला गया दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall Two young sisters drowned in seasonal drain  both had become trapped beneath a ramp
दो बहनों की डूबने से माैत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे राजेश मित्तल ने क्लेमेंटटाउन थाने को सूचना दी कि दुर्गा मंदिर, नई बस्ती के पास दो बच्चियां बरसाती नाले में बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन डूबने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7 वर्ष) और सोनाक्षी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां दोपहर में घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। कुछ देर बाद तलाश करने पर बड़ी बेटी के पैर दिखाई दिए, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट, रुद्रप्रयाग में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, यमुनोत्री हाईवे फिर मलबे से बाधित

रीना कुमारी ने बताया कि परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और नई बस्ती में किराये पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। घटना के समय उनके पति किसी काम से बिहार गए हुए थे, जिन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चियों की मौत नाले के तेज बहाव में बहकर रैंप के नीचे फंसने और डूबने से होना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed