Uttarkashi: पहाड़ी से हुआ भूस्खलन; बाल-बाल बचे राहगीर, रानाचट्टी के पास बोल्डरों की चपेट में आई विद्युत लाइन
बरसात शुरू होते ही इस मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश ने उत्तरकाशी में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बरसात के दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार शाम तेखला के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में चट्टानी पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोग बाल-बाल बचे।
प्रत्यक्षदर्शियों, हरिभजन, देवेश नौटियाल और उद्धव नैथानी ने बताया कि वे शाम के समय उत्तरकाशी से अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी तेखला के पास पहाड़ी से तेज आवाज के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। कुछ देर तक मलबे से उठी धूल के कारण आगे का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। घटना के समय कुछ वाहन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के पास खड़े थे, जिन पर मलबा गिरा, हालांकि वाहनों को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही इस मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सड़क सुबह भी कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय करने और मार्ग को सुचारु रखने की मांग की है।
Haridwar News: घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर ले ली जान
यमुनोत्री हाईवे पर भी हालात खराब
वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड और रानाचट्टी के पास 33 केवी विद्युत लाइन भी चट्टानी बोल्डर पत्थरों और भू-धंसाव की चपेट में आ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.