{"_id":"6a6b585885cbfc178206a298","slug":"resident-of-khushhalpur-arrested-on-charges-of-slaughtering-a-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1030387-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संरक्षित पशु वध के आरोप में खुशहालपुर निवासी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संरक्षित पशु वध के आरोप में खुशहालपुर निवासी गिरफ्तार
Thu, 30 Jul 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुशहालपुर में संरक्षित पशु वध के आरोप में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के साथ वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गोवंश संरक्षण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि ग्राम खुशहालपुर के एक इलाके में कुछ लोग संरक्षित पशु का वध कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सावेज निवासी ग्राम खुशहालपुर को धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी फरार आरोपियों को प्राथमिकी में वांछित बनाते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।