सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Women pressured to convert her religion Police case on three People

Dehradun: महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, साथ ले जा रहे थे, रिश्तेदारों ने छुड़ाया, तीन पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

कुछ समय पहले पीड़िता के पड़ोस में रहने आई एक महिला ने अपने पति से उसे मिलवाया। उसने एक अन्य युवक से मिलवाया और उस पर निकाह करने का दबाव बनाने लगे।

Dehradun Women pressured to convert her religion Police case on three People
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह पूजन सामग्री बनाने का काम करती है। कुछ समय पहले उसके पड़ोस में एक महिला का परिवार आकर रहने लगा। कुछ दिनों बाद महिला ने उसकी मुलाकात अपने पति से कराई। उक्त महिला के पति ने उसकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी एक युवक से कराई और मित्रता करने के लिए दबाव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके पति को शराब की लत थी जिसका फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने उस पर अलीगढ़ निवासी व्यक्ति से निकाह कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू किया।

Dehradun: आईएसबीटी पर दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

महिला ने बताया कि बीते 28 अक्तूबर को तीनों आरोपी उसे बहला फुसला कर ले जा रहे थे। उसके रिश्तेदारों ने उसे तीनों आरोपियों से छुड़वाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed