{"_id":"6a2977faf3a9de161d099dbe","slug":"departmental-officials-appointed-as-administrators-for-10-district-cooperative-banks-in-the-state-dehradun-news-c-5-drn1043-992204-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश में 10 जिला सहकारी बैंकों में \nविभागीय अधिकारी बने प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश में 10 जिला सहकारी बैंकों में विभागीय अधिकारी बने प्रशासक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन ने सीडीओ से वापस लिया प्रशासक का दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शासन ने प्रदेश के 10 जिला सहकारी बैंकों में सीडीओ से प्रशासक का दायित्व वापस लेते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रशासक बनाया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
शासन ने देहरादून जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक ईरा उप्रेती को प्रशासक नियुक्त किया है। हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक आनंद शुक्ल को यह दायित्व मिला है। कोटद्वार जिला सहकारी बैंक में गढ़वाल मंडल के उप निबंधक सुरेंद्र पाल को प्रशासक बनाया गया है। चमोली जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक मोनिका चुनेरा को जिम्मेदारी दी गई है। ऊधम सिंह नगर में संयुक्त निबंधक एमपी. त्रिपाठी, को प्रशासक नियुक्त किया गया है। उत्तरकाशी और टिहरी जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक रमिंद्री मंद्रवाल को प्रशासक बनाया गया है। अल्मोड़ा में कुमाऊं मंडल के उप निबंधक राजेश चौहान को, नैनीताल जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल और पिथौरागढ़ में मुख्यालय के उप निबंधक मनोज कुमार पुनेठा को प्रशासक बनाया गया है।