फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2021: Baba Anant Will do Puja in Virat kohli and Anushka Sharma House in Mumbai

दिवाली 2021: विराट-अनुष्का के घर अनुष्ठान करेंगे बाबा अनंत, हरिद्वार से मुंबई के लिए हुए रवाना  

Mon, 01 Nov 2021 09:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Nov 2021 09:27 PM IST
सार

अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत विराट और अनुष्का के गुरु हैं। विराट और अनुष्का शादी के बाद कई बार आश्रम आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2021: Baba Anant Will do Puja in Virat kohli and Anushka Sharma House in Mumbai
विराट अनुष्का के साथ बाबा अनंत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के गांव अंबूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत दीपावली त्योहार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ करेंगे। बाबा अनंत हरिद्वार से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत विराट और अनुष्का के गुरु हैं। विराट और अनुष्का शादी के बाद कई बार बाबा अनंत के आश्रम आ चुके हैं। बाबा अनंत भी कई बार विराट और अनुष्का से मिलने मुंबई उनके घर जा चुके हैं। बताया जाता है कि विराट और अनुष्का हर शुभ कार्य में बाबा अनंत का आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन


पहले भी किया था जीवन की सुख-शांति के लिए हवन
बाबा अनंत ने दोनों की शादी पर गृहस्थ जीवन की सुख-शांति और समृद्धि के लिए यज्ञ किया था। अनुष्का की पुत्री पैदा होने पर भी नामकरण संस्कार में बाबा अनंत मुंबई उनके घर गए थे। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि बाबा अनंत आजकल मुंबई में विराट और अनुष्का से मिलने गए हैं। दीपावली त्योहार पर बाबा उनके घर सुख एवं समृद्धि के लिए यज्ञ अनुष्ठान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार से बेहद खास है रिश्ता

बाबा अनंत का विराट और अनुष्का क परिवार से खास रिश्ता है। विराट और अनुष्का की शादी इटली में हुई थी। इस दौरान उन्होंने वहां कुछ खास रिश्तेदारों को ही बुलाया था। लेकिन परिवार ने बाबा अनंत को वहां बुलाया था। तब बाबा अनंत ने इटली में अनुष्का और विराट शादी के मौके पर जाकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। तब से बाबा अनंत खासा चर्चा में रहे थे।

ऐसे शुरू हुई थी विराट अनुष्का की शादी की बात
विराट और अनुष्का सात दिसंबर-2014 को अनंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए साथ में आश्रम गए थे। इसके बाद अनुष्का, कोहली को साथ लेकर धाम में 28 दिसंबर-2016 को आई थीं। तभी से उनकी शादी की तैयारियां घरवालों ने शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed