सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Medical College Director Angered by Tender Irregularities Seeks Explanation from Principal

Doon Medical College: टेंडर में गड़बड़ी पर निदेशक खफा, प्राचार्य से जवाब तलब, जांच कमेटी के गठन की भी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

निविदा में हिस्सा लेने के लिए किसी भी दुकानदार की सालाना आय (सिक्योरिटी की राशि) 10 लाख रुपये अनिवार्य थी। इसे बढ़ाकर 80 लाख रुपये कर दिया गया है। इस मामले में दुकानदार एवं व्यापार समिति की ओर से स्वास्थ्य सचिव को शिकायत की गई थी।

Doon Medical College Director Angered by Tender Irregularities Seeks Explanation from Principal
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर गड़बड़ी पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य ने आदेश जारी कर प्राचार्य से जवाब तलब किया है। इस मामले में निदेशालय स्तर पर जांच कमेटी के गठन की भी तैयारी की जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक निविदा में हिस्सा लेने के लिए किसी भी दुकानदार की सालाना आय (सिक्योरिटी की राशि) 10 लाख रुपये अनिवार्य थी। इसे बढ़ाकर 80 लाख रुपये कर दिया गया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब हाल ही में बिस्तर, स्टेशनरी, सैनिट्री, कंप्यूटर और बिजली के सामान की खरीदारी के लिए टेंडर निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दुकानदार एवं व्यापार समिति की ओर से स्वास्थ्य सचिव को शिकायत की गई थी। सचिव के निर्देश पर इस मामले में दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से जवाब मांगा गया है।

Uttarakhand: हाईकोर्ट ने खारिज की केदारनाथ मंदिर में रावल पद के संबंध में दायर याचिका, जानें पूरा मामला

निदेशक डॉ. अजय आर्य ने बताया कि इसके नियमों में क्यों बदलाव किया गया, इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। निदेशालय स्तर पर जांच कमेटी का गठन कर इसकी जांच की जाएगी। गड़बड़ी सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed