सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to bad weather Kedarnath pilgrimage was halted from afternoon pilgrims were moved to safe locations

Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

जिलेभर में मौसम खराब बना रहा और लगातार बारिश होती रही। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया।

Due to bad weather Kedarnath pilgrimage was halted from afternoon pilgrims were moved to safe locations
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बारिश और खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दोपहर एक बजे से केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग, सीतापुर, गौरीकुंड समेत विभिन्न पैदल पड़ावों पर यात्रियों को रोक दिया गया और सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।



शुक्रवार सुबह से जिलेभर में मौसम खराब बना रहा और लगातार बारिश होती रही। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया। चीरबासा क्षेत्र में भी पत्थर गिरने की घटना में एक घोड़ा-खच्चर संचालक की मौत के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। साथ ही मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


Rudraprayag: केदारघाटी में मौसम खराब, बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़े हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग

सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी नीलभ चालीसाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे से यात्रा मार्ग और विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन ने कहा कि मौसम में सुधार और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा। उधर, रोक के बावजूद 17635 यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। वहीं, केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या अब 1105676 पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed