फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदाः यहां लापता लोगों के परिजनों की टूटने लगी आस, दो युवकों का कर दिया क्रियाकर्म, तस्वीरें

Fri, 12 Feb 2021 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो सुपा बिष्ट, अमर उजाला, साहिया(विकासनगर)
सुपा बिष्ट, अमर उजाला, साहिया(विकासनगर) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Glacier Burst latest news : Family members break up hope, two youths made it easier
चमोली आपदाः परिजनों की उम्मीदें दम तोड़ने लगी हैं - फोटो : अमर उजाला

ऋषिगंगा त्रासदी में लापता हुए जौनसार बावर क्षेत्र के नौ लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों की उम्मीदें दम तोड़ने लगी हैं। ददोली गांव के रहने वाले अनिल पुत्र थेफा और अनिल पुत्र भगतू के परिजन अपने लाडलों को पूरी तरह से मृत मान चुके हैैं।


 

Uttarakhand chamoli Glacier Burst latest news : Family members break up hope, two youths made it easier
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को दोनों युवकों के परिजनों ने उनका क्रियाकर्म (चौथा) भी कर दिया। आसपास के लोग भी परिजनों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बीते साल क्षेत्र में रहने वाले 20-25 युवा रोजगार की तलाश में ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट पर गए थे। जिनमें से ज्यादातर युवा बूढ़ी दिवाली के दौरान घर लौट आए थे जबकि, नौ लोग अपनी पारिवारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए वहीं पर काम कर रहे थे।
 

Uttarakhand chamoli Glacier Burst latest news : Family members break up hope, two youths made it easier
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

इनमें पंजिया गांव के चार, ददोली के दो और पाट समाल्टा, फटेऊ और साहिया खतार के एक-एक युवक शामिल थे। पांच दिन पूर्व ऋषिगंगा में बाढ़ आने के बाद से ये सभी नौ युवक लापता चल रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी की मां तो किसी की पत्नी और बच्चे इसी उम्मीद में है कि उनके अपनों के कोई जिंदा होने की सूचना देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Glacier Burst latest news : Family members break up hope, two youths made it easier
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

अनिल पुत्र थेफा की मां व स्वयं थेफा का रो-रो कर बुरा हाल है। अनिल की पत्नी आमो देवी ने तो पिछले पांच दिनों से खाना पीना तक छोड़ दिया है। उसकी तीन बेटियां और छह साल का बेटा घर में रोना-धोना देखकर सहमे हुए हुए हैं। अनिल पुत्र भगतू के यहां पर भी ऐसा मातम पसरा हुआ था। ददोली गांव के स्याणा जवाहर सिंह, पूर्व प्रधान सुमू राम, संतुराम का कहना है कि वे लोग लापता युवकों की तलाश में ऋषिगंगा तट पर गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Glacier Burst latest news : Family members break up hope, two youths made it easier
चमोली आपदा - फोटो : ANI

परियोजना का करीब 30-40 मीटर मुहाने पर मलबे की मोटी परत जमी हुई है। ऐसे में उनके अपने जिंदा होंगे, उन्हें उम्मीद नहीं है। बेटों के वापस आने की आस छोड़ अब परिजनों ने उनका क्रियाकर्म कर दिया है, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। वहीं उपजिलाधिकारी कालसी संगीता कन्नौजिया ने बताया कि जब तक किसी की मौत के पुख्ता प्रमाण नहीं मिलते, हम किसी को मृत घोषित नहीं कर सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed