{"_id":"6a785029a765520d30039e8e","slug":"youth-should-draw-inspiration-from-the-valour-and-struggle-of-tilu-rauteli-chandrakala-tiwari-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120181-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीलू रौतेली की वीरता और संघर्ष से प्रेरणा लें युवा : चंद्रकला तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीलू रौतेली की वीरता और संघर्ष से प्रेरणा लें युवा : चंद्रकला तिवारी
Sun, 09 Aug 2026 03:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच वाचन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने तीलू रौतेली के जीवन, साहस और वीरता को अपनी प्रस्तुतियों और चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली उत्तराखंड की वीरता, साहस और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में जिस अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया वह आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनना चाहिए। तीलू रौतेली के जीवन से हमें चुनौतियों का डटकर सामना करने की सीख मिलती है।