सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Financial Approval

Dehradun News: विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Financial Approval
विज्ञापन
- ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट निर्माण के लिए 115 करोड़ स्वीकृत

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला तैयारियों के साथ विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी। बजट स्वीकृति से आधारभूत ढांचे, आपदा प्रबंधन, पेयजल व बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी।
नियोजन विभाग के ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट निर्माण के लिए 115 करोड़ व हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हरकी पैड़ी विकास के लिए 69 करोड़ की स्वीकृति दी गई। है। टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड (28.605 किमी) तक सड़क निर्माण के लिए 18 गांव में अधिगृहित भूमि के प्रतिकर का भुगतान, वन भूमि हस्तांतरण के लिए पहली किश्त में 56.07 करोड़ की स्वीकृति दी। धारचूला में कैलाश मानसरोवर सड़क में गब्यांग के चम्फू नाले के पास नवीन डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के तहत एस्ट्रो टूरिज्म व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 4.67 करोड़ की मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत संचालित माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के वेतन, भत्तों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 446 करोड़ व 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन भुगतान के लिए 77.69 करोड़ की धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लोहाघाट में पार्किंग निर्माण के लिए 39 लाख, थाना टनकपुर में आवासीय भवन के निर्माण के लिए 3.77 करोड़, रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 4.22 करोड़ की स्वीकृति दी। की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


......
विधायक निधि के लिए 350 करोड़ की मंजूरी
राज्य वित्त पोषित से विधायक निधि योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष के 70 विधायकों को विकास कार्यों के लिए निर्धारित प्रति विधायक पांच करोड़ की निधि के हिसाब से 350 करोड़ की मंजूरी दी। हरिद्वार नगरीय पेजयल योजना में शिवलोक व आर्यनगर में क्षतिग्रस्त वितरण प्रणाली के निर्माण के लिए 4.86 करोड़ की स्वीकृति दी। कुंभ मेला हरिद्वार में पाइपलाइन बिछाने व वितरण के लिए पंपिंग जल आपूर्ति योजना के लिए छह करोड़ व आपदा प्रबंधन के लिए प्रत्येक जिले को एक करोड़ की राशि जारी करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed