फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firefighter shoes and helmet will be a shield against fire current chemicals Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: आग, करंट, केमिकल सबके आगे ढाल बनेंगे फायर फाइटर के जूते और हेलमेट, मंगाई गई 150 ड्रेस

Wed, 23 Apr 2025 10:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

मुंबई फायर सर्विस के बाद उत्तराखंड पुलिस ने विशेष जूते और हेलमेट खरीदे हैं। अग्निशमन कर्मचारियों के लिए प्रथम चरण में 150 ड्रेस  मंगाए गई। एक ही तरह के जूते और हेलमेट हर तरह के माहौल में कर्मचारियों का बचाव करेंगे।

विज्ञापन
Firefighter shoes and helmet will be a shield against fire current chemicals Uttarakhand News in hindi
अग्निशमन कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आग हो या करंट या फिर केमिकल रिसाव की कोई घटना। अब फायर फाइटर (अग्निशमन कर्मी) सब जगह खुद को सुरक्षित रखकर इन पर काबू पा सकेंगे। फायर फाइटर के लिए विशेष जूते और हेलमेट मंगाए गए हैं। ये हेलमेट और जूते खरीदने वाली मुंबई फायर सर्विस के बाद उत्तराखंड फायर सर्विस दूसरी सेवा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ 150 फायर सूट भी अग्निशमन दल के लिए खरीदे गए हैं। इन्हें प्रथम चरण में सभी जनपदों में वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़ाने को जल्द ही अगली खेप की खरीद भी की जाएगी। दरअसल, अभी तक फायर सर्विस के पास सामान्य हेलमेट होता है जो सिर्फ आग से कुछ हद तक बचाव कर सकता है। इसके साथ ही फायर फाइटर गम बूट (जूते) पहनकर आग बुझाने के लिए जाते हैं। जबकि, जहां बिजली के करंट की घटनाएं होती हैं वहां के लिए अलग जूते पहनने होते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल, अब आगे के लिए है ये विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही केमिकल की घटनाओं में जाने के लिए भी फायर फाइटर को अलग तरह के जूते पहनने पड़ते हैं। लेकिन, अब इन तीनों तरह के माहौल के लिए एक विशेष प्रकार के जूते ही काफी होंगे। जहां तक हेलमेट की बात है तो हेलमेट अभी तक पुरुष कर्मचारियों के ही खरीदे जाते थे। ये हेलमेट महिलाओं को फिट नहीं आते थे। लेकिन, ये हेलमेट महिला और पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। ये हेलमेट भी हर तरह की घटनाओं से फायर फाइटर का बचाव करेंगे।

फायर सूट भी महिलाओं को आएंगे फिट

अभी तक फायर ब्रिगेड में पुरुष कर्मचारी ही होते थे। लेकिन, दो साल पहले उत्तराखंड फायर सर्विस में महिलाओं को भी भर्ती किया गया था। ये महिलाएं सभी जगह सेवाएं देती हैं। जान की परवाह किए गए बगैर महिलाकर्मी भी कुशलता के साथ अग्निकांड पर काबू पाने के लिए मौके पर जाती हैं। लेकिन, इनके लिए फायर सूट ऐसे नहीं थे जो कि महिलाओं को फिट आ सकें। मगर अब जो नए फायर सूट शामिल किए गए हैं वह महिलाओं को ध्यान में रखकर मंगाए गए हैं। इन्हें पहनकर आसानी से महिला कर्मी काम कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल, अब आगे के लिए है ये विकल्प

फायर सर्विस के लिए विशेष जूते और हेलमेट मंगाए गए हैं। जो हर तरह की घटनाओं में फायर फाइटर का बचाव करेंगे। जल्द ही और भी ड्रेस और जूते व हेलमेट मंगाए जा रहे हैं। फायर सर्विस को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हाल ही में 20 नए फायर टेंडर भी खरीदे गए हैं जिन्हें जिलों के लिए भेज दिया गया है। -निवेदिता कुकरेती, डीआईजी फायर सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed