सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flight services from Dehradun to Pithoragarh will begin soon Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: दून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही शुरू होगी उड़ान सेवा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 18 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने इस संबंध में जानकारी दी।
 

Flight services from Dehradun to Pithoragarh will begin soon Uttarakhand news  in hindi
हेली सेवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

Trending Videos


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...गैस संकट: व्यावसायिक सिलिंडरों की हुई कमी, हलवाइयों ने ढूंढा विकल्प, राजस्थान से देहरादून पहुंची डीजल भट्ठियां


इसके बाद कंपनी देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा। पूर्व में इस रूट पर हवाई सेवा का संचालन कर रही मैसर्स फ्लाइबिंग ने आरसीएस उड़ान का अधिकार स्काईहॉप को सौंपा है। केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed