सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas crisis Shortage of commercial gas cylinders resulted in increased food prices in hotels and restaurants

Uttarakhand: वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की किल्लत का लोगों की थाली पर असर, होटल-ढाबों में खाने-पीने के दाम बढ़े

संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

वाणिज्यिक सिलिंडर न मिलने की वजह से ब्लैक में मिल रही गैस ने थाली के दाम बढ़ा दिए हैं। रेहडी, ढाबों और रेस्टोरेंट के मेन्यूकार्ड में बदलाव हुआ है।

Gas crisis Shortage of commercial gas cylinders resulted in increased food prices in hotels and restaurants
खाने-पीने के दाम बढ़े - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार

वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की किल्लत अब आम लोगों की थाली पर सीधा असर डाल रही है। शहर में होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी-ढाबा संचालकों ने बढ़ती लागत के चलते खाने-पीने के दाम बढ़ा दिए हैं। जहां पहले सस्ती थाली 50 रुपये तक मिल जाती थी, अब वही 70 रुपये तक पहुंच गई है। पराठों के दाम भी 30-40 रुपये से बढ़कर 60-70 रुपये हो गए हैं।

Trending Videos

सिर्फ ढाबों तक ही नहीं, रेस्टोरेंट्स में भी यही स्थिति है। लालपुल क्षेत्र के एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में मसाला डोसा 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये, पाव भाजी 80 से 100 रुपये और पनीर डोसा 110 से 130 रुपये तक पहुंच गया है। चाय की कीमत भी 10 रुपये से बढ़कर 12-15 रुपये प्रति कप हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक में महंगे मिल रहे सिलिंडर

रेहड़ी-ढाबा संचालकों का कहना है कि वाणिज्यिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग घरेलू या छोटे (3-5 किलो) सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि कई को ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। सामान्यतः 1700-1800 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 4000 रुपये तक में मिल रहा है। वहीं छोटे सिलिंडरों में गैस भरवाने का रेट भी 100-110 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  मैदानी जिलों की 15 विधानसभाओं ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की चिंता, 20 % अधिक मतदाताओं का पता नहीं

सिलिंडर मिला तो दुकान खुली, खत्म होते ही ताला

गैस संकट के चलते कई छोटे ढाबे और रेहड़ियां बंद हो चुकी हैं। जो किसी तरह सिलिंडर का इंतजाम कर पा रहे हैं, वे ही दुकान चला पा रहे हैं। गैस खत्म होते ही उन्हें फिर दुकान बंद करनी पड़ती है। लालपुल-कारगी रोड वेंडिंग जोन में कई ढाबे इसी वजह से बंद पड़े हैं, जबकि कुछ संचालक भट्ठी या वैकल्पिक साधनों से काम चला रहे हैं। लालपुल-कारगी रोड पर वेंडिंग जोन में मौजूद कई रेहडी ढाबा चलाने वालों के ढाबे बंद हो चुक हैं। दो-चार जो फिलहाल चलते हुए पाए गए वह या तो भट्ठी का प्रयोग कर रहे हैं या फिर किसी तरह सिलिंडर का जुगाड़ कर अपना काम चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed