फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Collision involving three motorcycles including police Chetak bike Dandi Chowk two youths killed

Haridwar: डांडी चौक पर पुलिस की चेतक सहित तीन बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत; कांस्टेबल गंभीर घायल

Mon, 13 Jul 2026 08:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/पथरी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/पथरी Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Jul 2026 08:27 PM IST
सार

मनोज कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर डांडी चौकी की तरफ जा रहे थे, जबकि अजय बाइक से इसी तरफ जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर पुलिस चेतक बाइक पर कांस्टेबल सुशील कुमार भी आ रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही तीनों मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Haridwar: Collision involving three motorcycles including police Chetak bike Dandi Chowk two youths killed
हरिद्वार में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पथरी थाना क्षेत्र के डांडी चौक पर सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस की चेतक बाइक पर सवार एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल कांस्टेबल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम मनोज कुमार (35) निवासी फेरुपुर थाना पथरी अपनी मोटरसाइकिल पर डांडी चौकी की तरफ जा रहे थे, जबकि अजय (22) निवासी हौजखेड़ी सहारनपुर यूपी भी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर पुलिस चेतक बाइक पर कांस्टेबल सुशील कुमार भी आ रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही तीनों मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मनोज कुमार और अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने

सुशील कुमार के पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed