{"_id":"6a54f64515d80098dd084c6a","slug":"rishikesh-boy-swept-away-in-ganges-near-pashulok-barrage-he-had-come-to-bathe-with-friends-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने
Mon, 13 Jul 2026 08:02 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:02 PM IST
सार
बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
गंगा में बहा बालक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स ऋषिकेश के नजदीक पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर एक बालक गंगा में डूब गया। बालक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश के समीप पुशलोक बैराज स्थित ओम घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हर्रावाला रेलवे स्टेशन सोमनाथ रवाना हुई आस्था ट्रेन: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, 720 श्रद्धालु हुए रवाना
विज्ञापन
बताया कि बालक की पहचान चंदन शर्मा (12) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला।