फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strict action on land and domestic violence cases during 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day)

Dehradun News: समाधान दिवस में जमीन और घरेलू हिंसा के मामलों पर सख्त कार्रवाई

Tue, 14 Jul 2026 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Strict action on land and domestic violence cases during 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day)
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, घरेलू हिंसा, आर्थिक सहायता, फीस माफी और जनसुविधाओं से जुड़ी कुल 176 शिकायतें दर्ज हुईं। अधितर मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि गंभीर प्रकरणों में संबंधित विभागों को समयबद्ध जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में बुजुर्गों और महिलाओं से जुड़े कई संवेदनशील मामले सामने आए। जीवनगढ़ की 65 वर्षीय सावित्री देवी ने बेटे-बहू पर मकान पर कब्जा करने और मारपीट का आरोप लगाया, जबकि संजय कॉलोनी की पूजा देवी ने पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष पर मकान पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। जोगीवाला और निरंजनपुर की महिलाओं ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के मामलों में प्रशासन से मदद मांगी। इन सभी मामलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

भूमि संबंधी शिकायतों पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। केदारपुरम में रजिस्ट्री में कथित धोखाधड़ी, झाझरा और कान्हरवाला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और प्रेमपुर माफी में भूमि खरीदने के बाद भी कब्जा न मिलने की शिकायतों की जांच और पैमाइश के आदेश दिए गए। जनहित से जुड़े मामलों में आंगनबाड़ी केंद्र का सीज सामान वापस दिलाने, शीला शेर मोटर मार्ग पर पुल निर्माण में तेजी लाने, वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराने तथा टोंस नदी पंपिंग योजना और सिंचाई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed